फेसबुक हनीट्रैप में फंसा 31 वर्षीय युवक, भारतीय सैन्य जानकारियां पाकिस्तान को लीक करने के आरोप में गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अंबाला (हरियाणा) पुलिस ने एक 31 वर्षीय युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फेसबुक पर बनाई गई एक फेक महिला प्रोफाइल के हनीट्रैप में फंस गया था। कथित रूप से भावनात्मक ब्लैकमेल के बाद उसने भारतीय सेना और वायुसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा की। बताया जा रहा है कि आरोपी विभिन्न सैन्य इकाइयों में चल रहे निर्माण कार्यों में सुपरवाइज़र के रूप में काम करता था, जिससे उसे सीमित लेकिन महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है, साथ ही उसके नेटवर्क और संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है।