नेशनल हाईवे पर 6 महीने में 26,770 मौतें,ATMS से घटेंगी दुर्घटनाएं: गडकरी

खबर शेयर करें 👉

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में बताया कि 2025 के पहले छह महीनों में देशभर के नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं में 26,770 लोगों की मौत हुई। 2024 में हाईवे पर कुल 52,609 घातक दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। उन्होंने कहा कि NHAI ने दिल्ली-मेरठ, ट्रांस-हरियाणा, ईस्टर्न पेरिफेरल और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे जैसे रूटों पर आधुनिक ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली (ATMS) लगाई है। इसमें लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण घटनाओं की तत्काल पहचान कर तुरंत सुविधा मुहैया कराते हैं, जिससे जान बचाने में मदद मिलती है।