देश में सरकारी स्कूलों की घटती संख्या को लेकर चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। सरकार द्वारा राज्यसभा में दी गई जानकारी के अनुसार पिछले पांच वर्षों में देशभर में 18,727 सरकारी स्कूल बंद हो गए हैं। वहीं इसी अवधि में निजी शिक्षा संस्थानों का विस्तार तेज हुआ है और बीते एक वर्ष में 8,475 नए प्राइवेट स्कूल खोले गए हैं।
आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020-21 में सरकारी स्कूलों की संख्या 10,32,049 थी, जो 2024-25 में घटकर 10,13,322 रह गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों की सस्ती व सुलभ शिक्षा तक पहुंच प्रभावित हो सकती है। शिक्षा के अधिकार और समान अवसरों पर भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
देश में 5 साल में 18,727 सरकारी स्कूल बंद, निजी स्कूलों की संख्या बढ़ी; गरीब छात्रों की शिक्षा पर संकट
