पिथौरागढ़ की रेखा सहित 14 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार, कल 4 सितम्बर को होंगी सम्मानित

खबर शेयर करें 👉

देहरादून में 4 सितंबर को तीलू रौतेली पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस वर्ष राज्यभर से 14 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिनमें पिथौरागढ़ की रेखा भी शामिल हैं। इसके साथ ही 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम आईआरडीटी सभागार में आयोजित होगा, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा।