जिला मुख्यालय में 130 पर्यावरण बटालियन के विस्थापन के विरोध में पूर्व सैनिक संगठन के बैनर तले रविवार को भी बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक धरना स्थल पर पहुँचे। जनपद ई.एम.ई. कोर अध्यक्ष कैप्टन राजेंद्र सिंह तथा सीनियर सिटीजन समानता मंच ने आंदोलन को समर्थन दिया।
हालांकि रविवार को उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा धरना स्थल पर पहुँचे और संगठन पदाधिकारियों से वार्ता की। शासन-प्रशासन की ओर से कानूनी पहलुओं पर विचार कर समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद पूर्व सैनिक संगठन ने धरना अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया।
पूर्व सैनिक संगठन ने स्पष्ट किया कि 130 पर्यावरण बटालियन का विस्थापन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कोई ठोस व सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 16 फरवरी से आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा।
