खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के सौजन्य और जिला प्रशासन पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय एवं जिला फुटबॉल संघ पिथौरागढ़ के सहयोग से ट्राइबल सब प्लान के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति बालकों की 07-ए साइड जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 19 फरवरी 2026 से जीआईसी खेल मैदान में शुरू हुई।
उद्घाटन उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीन सिंह नित्वाल ने टीमों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मुकाबले में मुनस्यारी ने धारचूला को 2-1 से हराया, जबकि दूसरे मैच में पिथौरागढ़ ने पेनाल्टी शूटआउट में डीडीहाट को 3-2 से पराजित किया। प्रतियोगिता में कुल 7 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
